Skip to main content

स्मृति के प्रकार । Smriti Ke Prakar । Kinds of Memories

स्मृति
स्मृति एक मानसिक प्रक्रिया है,इसका अर्थ पूर्व में घटित अनुभूतियों को मस्तिष्क में इकट्ठा कर रखने की क्षमता से है।


  • स्मृति एक मनोशारीरिक प्रक्रिया भी है । 
  • स्मृति नाड़ी तंत्र में बने हुये हुये स्मृति चिन्हों के कारण होती है। 
  • स्मृति में पुनरोत्पादन क्रिया पायी जाती है।    
"स्मृति एक बार सीखी गयी प्रक्रिया का आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रत्यक्ष उपयोग है " - वुडवर्थ
स्मृति की अवस्थाएँ या तत्व -
1- कूट संकेतन (Coding)
2- संचयन (Retention)
3- पुनः प्राप्ति (Regenerating)
स्मृति के प्रकार । Smriti Ke Prakar । Kinds of Memories-
स्मृति को मुख्य रूप से तीन प्रकारों में बांटा गया है- 
A-संवेदी स्मृति 
B- लघुकालीन स्मृति
C- दीर्घकालीन स्मृति 
अब विस्तारपूर्वक वर्णन -
A-संवेदी स्मृति - इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं -
  • संवेदी स्मृति एक लघुतम अवधि वाली स्मृति है। 
  • इसमें सूचनाओं को व्यक्ति 1 सेकेंड या उससे कम रख पता है। 
  • इसमें उद्दीपक हट जाने के बाद भी थोड़े समय के लिए बना रहता है। 
  • इसे संवेदी संरचना या संवेदी रजिस्टर भी कहा जाता है।
  • इसकी प्रकृति क्षणिक होती है। 
  • इसकी संचयन क्षमता लघुकालीन से बड़ी तथा दीर्घकालीन से छोटी होती है । 
  • इसकी सूचनाए अपने मौलिक रूप में होती हैं। 
संवेदी स्मृति के प्रकार -
1- प्रतिमा संबंधी स्मृति - 
  • यह एक दृष्टि संबंधी स्मृति है, जिसमें व्यक्ति के सामने से उद्दीपक हट जाने के बाद भी कुछ समय तक उसकी प्रतिमा या छवि उसके मस्तिष्क में बनी रहती है। 
  • प्रतिमा संबंधी स्मृति हमारे मस्तिष्क में 1/4 सेकेंड तक रहती है। 
  • इस पर अभ्यास का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
2-प्रतिध्वनिक स्मृति - 
  • यह एक श्रवण संबंधी स्मृति है। 
  • इसमें श्रवण उद्दीपक समाप्त हो जाने के बाद भी कुछ समय तक व्यक्ति उसको अनुभव करता है।
  • इसकी सीमा 1/4 सेकेंड से लेकर अधिकतम10 सेकेंड तक की होती है। 
  • इस पर मनोवैज्ञानिक मासारो ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
B- लघुकालीन स्मृति(प्राथमिक स्मृति/सक्रिय स्मृति/तात्कालिक स्मृति/चलन स्मृति/लघुकालीन संचयन/STM)-
  • इसे प्राथमिक स्मृति नाम विलियम जोंस ने दिया।
  • यह एक कमजोर स्मृति होती है।   
  • इसमें सीमित मात्रा में सूचनाओं का संचयन होता है। 
  • इसकी अवधि न्यूनतम 1 सेकेंड तथा अधिकतम 20-30 सेकंड की होती है।
  • इसमें सूचनाओं का कूट संकेतन होता है। 
  • इसमें जब अर्थ के आधार पर संचयन किया जाता है तो इसे अर्थगत कूट संचयन कहते हैं।
  • इसमें जब भौतिक रंग रूप के आधार पर संचयन किया जाता है तो दृष्टि कूट संचयन कहते हैं।
  • इसमें सूचनाएँ बिना किसी हेर फेर के अर्थात अपने मूल रूप में संचित नहीं हो पाती हैं। 
  • सामान्य रूप से व्यक्ति इसमें 5-9 सूचनाएँ ही धारण कर सकता है। लेकिन चुकिंग(chucking) के द्वारा वह अधिक संख्या में भी सूचनाओं को धारण कर सकता है।
C- दीर्घकालीन स्मृति(Long Term Memory/स्थायी स्मृति/ गौण स्मृति/निष्क्रिय स्मृति/दीर्घकालीन संचयन/LTM)-
  • ये स्मृति लंबे समय तक मस्तिष्क में रहती है।
  • ये 20-30 सेकेंड से लेकर जीवन भर तक रहती है। 
  • इसकी पृकृति स्थायी होती है।
  • इसमें भी सूचनाओं का कूट संकेतन किया जाता है।
  • इसमें जोयगार्निक प्रभाव पाया जाता है।
  • जोयगार्निक प्रभाव अर्थात पुरानी सूचनाओं का दुबारा याद आना(Recall) नयी सूचनाओं के दुबारा याद आने (Recall)से कम होता है।
दीर्घ कालीन स्मृति के प्रकार - 
1-प्रासंगिक स्मृति (सामयिक स्मृति/ आत्मरचित स्मृति)  -
  • इसमें अस्थायी रूप से घटित होने वाली सूचनाएँ संचित होती हैं।
  • इन घटनाओं से ये ज्ञात होता है की घटना कब घटी। 
  • इसे मानसिक नोटबुक भी कहते हैं।
  • इसमें विस्मरण तेजी से होता है। 
  • इसमें स्थिरिता कम होती है।
  • इसमें पुनः प्राप्ति देर से होती है।    
2- अर्थगत स्मृति (मानसिक शब्दकोष / विश्वकोष/ व्यापक स्मृति/सामान्य स्मृति)-
  • इसमें अधिक स्थायी सूचनाएँ रहती हैं। 
  • इसमें पुनः प्राप्ति संकेत मात्र से हो जाती है।
  • इसमें विस्मरण धीमी गति से होता है।
  • इसमें संचित सूचनाओं का संबंध क्या? क्यों? कैसे? से होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Types of research with examples in hindi-शोध के प्रकार -UGC NET

Types of research with examples in hindi-शोध के प्रकार    शोध एक व्यापक व अन्तः विषय (Inter disciplinary) विषय है  ।  शोध के विभिन्न प्रकारों के बीच काफी  परस्पर व्यापकता (overlapping)  है ।  अनुसंधान के विभिन्न प्रकारों का निम्न 6 आधारों पर वर्गीकरण  किया जा सकता है  -     (संक्षेप में / In Short) A परिणाम के आधार पर (On the basis of Output)- 1- मौलिक / प्राथमिक / आधारभूत/ शुद्ध शोध /fundamental / Primary / Basic/ Pure Research  - 2- व्यावहारिक / प्रयुक्त शोध /Applied Research 3- क्रियात्मक शोध / Action Research  B  उद्देश्यों के आधार पर -(On the basis of Objectives) 1- वर्णनात्मक / Descriptive शोध  इसके निम्न प्रकार होते हैं - I - घटनोत्तर / Ex - post Facto Research  II - एतिहासिक / Historical Research  III -विश्लेषणात्मक / Analytical Research  2- सहसंबंध शोध / Correlation Research 3- व्याख्यात्मक / Explanatory Research  4- अनुसंधान मूलक / समन्वेशी  / Exploratory Research  5- प्रय...

What are variables in research? । चरों के प्रकार

What are variables in research? चरों के प्रकार  Variable ( चर )- चर क्या होते हैं ( what are variables in research ) इस प्रश्न  का उत्तर इस प्रकार है - चर का तात्पर्य वस्तु घटना तथा चीज के उन गुणो से होता है , जिन्हे मापा जा सकता है ।  " किसी प्राणी ,वस्तु या चीज के मापने योग्य गुणों को चर कहते हैं " - D  Amato  चर होने के लिए अनिवार्य शर्त -  1-चर को मापा जाना संभव होना चाहिए ।  2-चरों का मापन मात्रात्मक (Quantitively)  या गुणात्मक (Qualitatively )होना चाहिए ।  जैसे - आयु , लंबाई , धर्म , भाषा , IQ ,परीक्षा परिणाम , सीखना आदि ।  अतींद्रिय प्रत्यक्षण (Extra Sensory perception) विभ्रम ( Hallucination )भ्रम (Illusion ) तीनों  ही मानव गुण हैं लेकिन इन्हे चर की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता क्योकि इनका यथार्थ मापन संभव नहीं है ।   चरों के प्रकार- ( संक्षेप में )- चरों को निम्न आधारों पर 3 प्रकारों में  बांटा गया है - A - कारणीय सम्बन्धों के आधार पर / On the basis of cause - effect relation - 1- निराश्रित चर / स्वतंत्र चर...

hypothesis meaning and types in hindi - प्राक्कल्पना -उपकल्पना -परिकल्पना -UGC NET

Hypothesis meaning and types in hindi -प्राक्कल्पना -उपकल्पना- परिकल्पना  परिकल्पना की विशेषताएँ(Characteristics of a Hypothesis) - प्राक्कल्पना एक जांचनीय कथन होती है ।  प्राक्कल्पना एक  घोषणात्मक वाक्य / कथन होती है ।  प्राक्कल्पना किसी समस्या के संभावित हल का संकेत होती है ।  किसी शोध समस्या का ऐसा प्रस्तावित  उत्तर जो जांचनीय परिकल्पना होती है ।  शोध परिकल्पना के द्वारा चरों के बीच एक सामान्य या विशिष्ट सम्बन्धों की अभिव्यक्ति की जाती है । एक अच्छी परिकल्पना के गुण(Qualities of a Good Hypothesis)-   प्राक्कल्पना  मितव्ययी होनी चाहिए । प्राक्कल्पना में तार्किकता और व्यापकता होनी चाहिए ।  परिकल्पना  संबन्धित क्षेत्र के मौजूदा सिद्धान्त एवं तथ्यों से संबन्धित होनी चाहिए ।  परिकल्पना का स्वरूप सामान्य होना चाहिए जिसका सामान्यीकारण किया जा सके ।  परिकल्पना स्पष्ट एवं वैज्ञानिक होनी चाहिए ।    "शोध समस्या  का चयन करने के बाद शोधकर्ता एक अस्थयी समाधान , जांचनीय प्रस्ताव के रूप में परिकल्पना का प्रतिपा...