Skip to main content

Delinquent Child - Problematic Children - अपराधी बालक-समस्यात्मक बालक

Delinquent Child - Problematic Children - अपराधी बालक-समस्यात्मक बालक

अर्थ (Meaning)- ऐसे बालक जो परिवार ,कक्षा या विद्यालय में भाँति - भाँति की समस्याएँ उत्पन्न करते हैं तथा ये स्वयं को ठीक ढंग से समायोजित नहीं कर पाते हैं जिससे वे अपने अध्यापकों के लिए समस्या बने रहते हैं । 

जैसे- चोरी करने वाले बालक , झूठ बोलने वाले बालक , क्रोध करने वाले बालक , विद्यालय से भाग जाने वाले बालक , गृह कार्य न करने वाले बालक , कक्षा में  देर से आने वाले  बालक आदि ।

अपराधपूर्ण / समस्यात्मक व्यवहार के कारण- 

1- बालकों की आवश्यकताएँ  पूर्ति न होना । 

2- अत्यधिक लाड़ प्यार । 

3- अत्यधिक कठोर अनुशासन । 

4- असुरक्षा की भावना । 

5- परिवार / विद्यालय / समाज का दूषित अथवा तिरष्कार पूर्ण वातावरण अथवा व्यवहार  । 

उपचार / सुधार के उपाय -

1- बच्चों के साथ सहानुभूति पूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार । 

2- बच्चों की मूल प्रवृत्तियों का दमन न करना । 

3- बच्चो को प्रोत्साहन व पुरस्कार देना । 

4- बच्चों को मनोरन्जन के उचित अवसर दिये जाएँ । 

5- बच्चों के मित्रों पर नजर रखना , 

6- बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जाए । 

7- बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करना । 

8- पाठ्य सहगामी क्रियाओं में शामिल किया जाए । 

9- ऐसे बच्चों को उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य दिये जाएँ । 

10- अध्यापक द्वारा सहानुभूति पूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार । 

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1 - अपराधी बालक के सुधार के लिए  स्कूल को क्या करना चाहिए?

(क) स्कूल से निकाल दिया जाए

(ख) कठोर दंड दिया जाए

(ग) माता पिता के साथ बैठकर समाधान पर विचार किया जाए

(घ) बालक को बुलाकर समझाया जाए





Comments

Popular posts from this blog

Types of research with examples in hindi-शोध के प्रकार -UGC NET

Types of research with examples in hindi-शोध के प्रकार    शोध एक व्यापक व अन्तः विषय (Inter disciplinary) विषय है  ।  शोध के विभिन्न प्रकारों के बीच काफी  परस्पर व्यापकता (overlapping)  है ।  अनुसंधान के विभिन्न प्रकारों का निम्न 6 आधारों पर वर्गीकरण  किया जा सकता है  -     (संक्षेप में / In Short) A परिणाम के आधार पर (On the basis of Output)- 1- मौलिक / प्राथमिक / आधारभूत/ शुद्ध शोध /fundamental / Primary / Basic/ Pure Research  - 2- व्यावहारिक / प्रयुक्त शोध /Applied Research 3- क्रियात्मक शोध / Action Research  B  उद्देश्यों के आधार पर -(On the basis of Objectives) 1- वर्णनात्मक / Descriptive शोध  इसके निम्न प्रकार होते हैं - I - घटनोत्तर / Ex - post Facto Research  II - एतिहासिक / Historical Research  III -विश्लेषणात्मक / Analytical Research  2- सहसंबंध शोध / Correlation Research 3- व्याख्यात्मक / Explanatory Research  4- अनुसंधान मूलक / समन्वेशी  / Exploratory Research  5- प्रय...

What are variables in research? । चरों के प्रकार

What are variables in research? चरों के प्रकार  Variable ( चर )- चर क्या होते हैं ( what are variables in research ) इस प्रश्न  का उत्तर इस प्रकार है - चर का तात्पर्य वस्तु घटना तथा चीज के उन गुणो से होता है , जिन्हे मापा जा सकता है ।  " किसी प्राणी ,वस्तु या चीज के मापने योग्य गुणों को चर कहते हैं " - D  Amato  चर होने के लिए अनिवार्य शर्त -  1-चर को मापा जाना संभव होना चाहिए ।  2-चरों का मापन मात्रात्मक (Quantitively)  या गुणात्मक (Qualitatively )होना चाहिए ।  जैसे - आयु , लंबाई , धर्म , भाषा , IQ ,परीक्षा परिणाम , सीखना आदि ।  अतींद्रिय प्रत्यक्षण (Extra Sensory perception) विभ्रम ( Hallucination )भ्रम (Illusion ) तीनों  ही मानव गुण हैं लेकिन इन्हे चर की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता क्योकि इनका यथार्थ मापन संभव नहीं है ।   चरों के प्रकार- ( संक्षेप में )- चरों को निम्न आधारों पर 3 प्रकारों में  बांटा गया है - A - कारणीय सम्बन्धों के आधार पर / On the basis of cause - effect relation - 1- निराश्रित चर / स्वतंत्र चर...

hypothesis meaning and types in hindi - प्राक्कल्पना -उपकल्पना -परिकल्पना -UGC NET

Hypothesis meaning and types in hindi -प्राक्कल्पना -उपकल्पना- परिकल्पना  परिकल्पना की विशेषताएँ(Characteristics of a Hypothesis) - प्राक्कल्पना एक जांचनीय कथन होती है ।  प्राक्कल्पना एक  घोषणात्मक वाक्य / कथन होती है ।  प्राक्कल्पना किसी समस्या के संभावित हल का संकेत होती है ।  किसी शोध समस्या का ऐसा प्रस्तावित  उत्तर जो जांचनीय परिकल्पना होती है ।  शोध परिकल्पना के द्वारा चरों के बीच एक सामान्य या विशिष्ट सम्बन्धों की अभिव्यक्ति की जाती है । एक अच्छी परिकल्पना के गुण(Qualities of a Good Hypothesis)-   प्राक्कल्पना  मितव्ययी होनी चाहिए । प्राक्कल्पना में तार्किकता और व्यापकता होनी चाहिए ।  परिकल्पना  संबन्धित क्षेत्र के मौजूदा सिद्धान्त एवं तथ्यों से संबन्धित होनी चाहिए ।  परिकल्पना का स्वरूप सामान्य होना चाहिए जिसका सामान्यीकारण किया जा सके ।  परिकल्पना स्पष्ट एवं वैज्ञानिक होनी चाहिए ।    "शोध समस्या  का चयन करने के बाद शोधकर्ता एक अस्थयी समाधान , जांचनीय प्रस्ताव के रूप में परिकल्पना का प्रतिपा...